Arijit Singh feat. Fatima Sana Shaikh, Suhani Bhatnagar, Sanya Malhotra, Aamir Khan, Zaira Wasim & Sakshi Tanwar - Naina текст песни

Текст песни Naina - Arijit Singh , Aamir Khan



झूठा जग रैन बसेरा, साँचा दर्द मेरा
मृग-तृष्णा सा मोह पिया, नाता मेरा-तेरा
नैना, जो सांझे ख्वाब देखते थे
नैना, बिछड़ के आज रो दिए है यूँ
नैना, जो मिल के रात जागते थे
नैना, सहर में पलकें मीचते है यूँ
जुदा हुवे कदम, जिन्होने ली थी ये कसम
मिलके चलेंगे हरदम, अब बाँटते है ये ग़म
भीगे नैना, जो खिड़कीयों से झांकते थे
नैना, घुटन में बंद हो गए है यूँ
साँस हैरान है, मन परेशान है
हो रही सी क्यूँ रुआंसा ये मेरी जान है?
क्यूँ निराशा से है आस हारी हुई?
क्यूँ सवालों का उठा सा दिल में तूफान है?
नैना, थे आसमां के सितारे
नैना, ग्रहण में आज टूटते है यूँ
नैना, कभी जो धूप सेंकते थे
नैना, ठहर के छाँव ढूँढते है यूँ
जुदा हुवे कदम, जिन्होने ली थी ये कसम
मिलके चलेंगे हरदम, अब बाँटते है ये ग़म
भीगे नैना, जो सांझे ख्वाब देखते थे
नैना, बिछड़ के आज रो दिए है यूँ



Авторы: Amitabh Bhattacharya, Pritaam Chakraborty


Arijit Singh feat. Fatima Sana Shaikh, Suhani Bhatnagar, Sanya Malhotra, Aamir Khan, Zaira Wasim & Sakshi Tanwar - Dangal ((Original Motion Picture Soundtrack ))
Альбом Dangal ((Original Motion Picture Soundtrack ))
дата релиза
14-12-2016



Внимание! Не стесняйтесь оставлять отзывы.