Sonu Nigam - Ashutosh Shashamk Shekhar Lyrics

Lyrics Ashutosh Shashamk Shekhar - Sonu Nigam



आशुतोष शशांकशेखर चन्द्रमौलि चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शंभू कोटि नमन दिगंबरा
(आशुतोष शशांकशेखर चन्द्रमौलि चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शंभू कोटि नमन दिगंबरा ।)
निर्विकार ओमकार अविनाशी तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलयकर्ता शिवम सत्यम सुंदरा
(निर्विकार ओमकार अविनाशी तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलयकर्ता शिवम सत्यम सुंदरा ।)
निरंकार स्वरूप कालेश्वर महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय जटाधर अभयंकरा
(निरंकार स्वरूप कालेश्वर महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय जटाधर अभयंकरा ।)
शूलपाणि त्रिशूल धारी औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय विश्वनाथ विशंभरा
(शूलपाणि त्रिशूल धारी औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय विश्वनाथ विशंभरा ।)
आशुतोष शशांकशेखर चन्द्रमौलि चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम संभु कोटि नमन दिगंबरा
(आशुतोष शशांकशेखर चन्द्रमौलि चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शंभु कोटि नमन दिगंबरा ।)
नाथ नागेश्वर हरो हर पाप शाप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले सदा शिव शिव शंकरा
(नाथ नागेश्वर हरो हर पाप शाप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले सदा शिव शिव शंकरा ।)
जगतपति अनुरक्ति भक्ति सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब जय जय जयति जगदीश्वरा
(जगतपति अनुरक्ती भक्ति सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब जय जय जयति जगदीश्वरा ।)
जनम जीवन जगत का संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन जपता रहे पञ्चाक्षरा
(जनम जीवन जगत का संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन जपता रहे पञ्चाक्षरा ।)
आशुतोष शशांकशेखर चन्द्रमौलि चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शंभु कोटि नमन दिगंबरा
(आशुतोष शशांकशेखर चन्द्रमौलि चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शंभु कोटि नमन दिगंबरा ।)
कोटि नमन दिगंबरा ।।



Writer(s): NANDU HONAP, SURINDER KOHLI, VINAY, SHEKHAR SEN, TRADITIONAL, NIKHIL


Sonu Nigam - Shiv Mahapuran
Album Shiv Mahapuran
date of release
15-06-1997




Attention! Feel free to leave feedback.