Mohammed Rafi - Maine Poochha Chand Se текст песни

Текст песни Maine Poochha Chand Se - Mohammed Rafi




मैंने पूछा चाँद से कि देखा है कहीं
मेरे यार सा हसीं?
चाँद ने कहा, "चाँदनी की क़सम
नहीं, नहीं, नहीं"
मैंने पूछा चाँद से कि देखा है कहीं
मेरे यार सा हसीं?
चाँद ने कहा, "चाँदनी की क़सम
नहीं, नहीं, नहीं"
मैंने पूछा चाँद से...
मैंने ये हिजाब तेरा ढूँढा
हर जगह शबाब तेरा ढूँढा
कलियों से मिसाल तेरी पूछी
फूलों में जवाब तेरा ढूँढा
मैंने पूछा बाग़ से फ़लक हो या ज़मीं
ऐसा फूल है कहीं?
बाग़ ने कहा, "हर कली की क़सम
नहीं, नहीं, नहीं"
मैंने पूछा चाँद से...
हो, चाल है कि मौज की रवानी
ज़ुल्फ़ है कि रात की कहानी
होठ हैं कि आईने कँवल के
आँख है कि मयकदों की रानी
मैंने पूछा जाम से फ़लक हो या ज़मीं
ऐसी मय भी है कहीं?
जाम ने कहा, "मयकशी की क़सम
नहीं, नहीं, नहीं"
मैंने पूछा चाँद से...
ख़ूबसूरती जो तूने पाई
लुट गई खुदा की बस खुदाई
मीर की ग़ज़ल कहूँ तुझे मैं
या कहूँ ख़य्याम की रुबाई?
मैं जो पूछूँ शायरों से ऐसा दिल-नशीं
कोई शेर है कहीं?
शायर कहें, "शायरी की क़सम
नहीं, नहीं, नहीं"
मैंने पूछा चाँद से कि देखा है कहीं
मेरे यार सा हसीं?
चाँद ने कहा, "चाँदनी की क़सम
नहीं, नहीं, नहीं"
मैंने पूछा चाँद से...



Авторы: Bakshi Anand, Burman Rahul Dev


Mohammed Rafi - Bollywood Ballads
Альбом Bollywood Ballads
дата релиза
01-01-2014

1 Mujhe Chu Rahi Hain Teri Garam Sansen - From "Swayamvar"
2 Maine Poochha Chand Se (From "Abdullah")
3 Tumse Dur Rehke (From "Adalat")
4 Yunhi Tum Mujhse (From "Sachaa Jhutha")
5 Mera Man Tera Pyasa (From "Gambler")
6 Ye Vaada (From "Professor Pyarelal")
7 Kya Dekhte Ho (From "Qurbani")
8 Aisa Na Ho (From "Aakhari Dao")
9 Jaane Kis Roop Ki (From "Archana")
10 Dheere Chal Zara (From "Hum Paanch")
11 Tere Naam Ka Diwana (From "Suraj Aur Chanda")
12 Hum Mil Gaye (From "Yehi Hai Zindagi")
13 Kya Dekhte Ho (From "Qurbani")
14 Janam Janam Ka Saath Hai (From "Bheegi Palken")
15 Kya Dekhte Ho (From "Qurbani")
16 Ye Vaada (From "Professor Pyarelal")
17 Muskurate Raho Gam Chupate Raho (From "Nazrana Pyar Ka")
18 Muskurate Raho Gam Chupate Raho - From "Nazrana Pyar Ka"
19 Maine Poochha Chand Se
20 Tumse Dur Rehke (From "Adalat")
21 Aisa Na Ho (From "Aakhari Dao")
22 Ye Vaada - From "Professor Pyarelal"
23 Hum Mil Gaye (From "Yehi Hai Zindagi")




Внимание! Не стесняйтесь оставлять отзывы.