Daler Mehndi - Dangal Lyrics

Lyrics Dangal - Daler Mehndi




रे लट्ठ गाड़ दूं
रे जाड़ा पाड़ दूं
रे लट्ठ गाड़ दूं
रे जाड़ा पाड़ दूं
माँ के पेट से मरघट तक है
तेरी कहानी पग पग प्यारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
सूरज तेरा चढ़ता ढलता
गर्दिश में करते हैं तारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
माँ के पेट से मरघट तक है
तेरी कहानी पग पग प्यारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
सूरज तेरा चढ़ता ढलता
गर्दिश में करते हैं तारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
धड़कने छाती में
जब दुबक जाती हैं
पीठ थपथपा
उनको फिर जगा
बात बन जाती है
बावले हाथी सी
हर चुनौती है रे
सामने खड़ी
घूर के बड़ी
आँख दिखलाती है
तो आँख से उसकी आँख मिला के
भिड़ जाने का नाम है प्यारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
सूरज तेरा चढ़ता ढलता
गर्दिश में करते हैं तारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
रे लट्ठ गाड़ दूं
रे जाड़ा पाड़ दूं
रे लट्ठ गाड़ दूं
रे जाड़ा पाड़ दूं
ठोस मजबूत भरोसा
अपने सपनो पे करना
जितने मुंह उतनी बातें
गौर कितनो पे करना
आज लोगों की बारी
जो कहें कह लेने दे
तेरा भी दिन आएगा
उस दिन हिसाब चूका के रहना
अरे भेड़ की हाहाकार के बदले
शेर की एक दहाड़ है प्यारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
सूरज तेरा चढ़ता ढलता
गर्दिश में करते हैं तारे
दंगल दंगल होय होय
दंगल दंगल होय होय
दंगल दंगल होय होय
दंगल दंगल होय होय
लट्ठ गाड़ दूं
रे जाड़ा पाड़ दूं
रे लट्ठ गाड़ दूं
रे जाड़ा पाड़ दूं
कर दिखाने का मौका
जब भी किस्मत देती है
गिन के तैयारी के दिन
तुझको मोहलत देती है
मांगती है लागत में
तुझसे हर बूँद पसीना
पर मुनाफा बदले में
ये जान ले बेहद देती है
रे बन्दे की मेहनत को
किस्मत का सादर परनाम है प्यारे
दंगल दंगल
दंगल दंगल
सूरज तेरा चढ़ता ढलता
गर्दिश में करते हैं तारे
दंगल दंगल होय होय
दंगल दंगल होय होय
दंगल दंगल होय होय
दंगल दंगल होय होय
दंगल दंगल...



Writer(s): Amitabh Bhattacharya, Pritaam Chakraborty


Attention! Feel free to leave feedback.